जीवन में शब्दों का महत्व ❤

        📝जीवन मे शब्दों का महत्व♥️✨



☀️
Reverse नही Rivers की तरह बनिये ।
📝अर्थात बीती बातों को सोचकर दुःखी न होए। जिस तरह रुका हुआ जल बदबू दार और गन्दा हो जाता है। उसी तरह अतीत में उलझे रहने से आपका वर्तमान खराब होता है।
अतः वर्तमान सुधारिये। भविष्य अच्छा होगा। अतः नदी की तरह बस बहते रहिये और स्वच्छ जल की तरह पवित्र बनिए✅

☀️
सिर्फ Experience नही Existence पर विश्वास रखिये।
📝अर्थात आज जिन हालातो का अनुभव आप कर रहे है। यदि वे अच्छे नही है तो भी उन्हें सत्य मानकर दुःखी न होइए । क्योंकि परिस्थितियों से अलग है आप। जी हां आप आत्मा है। साक्षी भाव से उन हालातो को देखिये। तब आप सही निर्णय ले सकेंगे।
खुद को सिर्फ शरीर मानकर चलने से ही सारी समस्याएं हो रही है। बल्कि आप तो आत्मा है✅


☀️
worrier नही बल्कि warrior बनिए।
📝अर्थात आप
चिंता करना छोड़िए। चिंता आपको चिता के नज़दीक ले जा सकती है। अतः चिंतन कीजिये। समस्या पर नही बल्कि उसके समाधान पर विचार कीजिये। ऐसी कोई समस्या नही जिसका हल नही।तो फिर क्यों चिंता जी🤔
आगे बढ़िए।
Never Give Up Dear One

☀️
सिर्फ Presentation नही बल्कि intension पर ध्यान दीजिये।
📝अर्थात हर बार बाहरी रूप, रंग और दिखावे पर ही समय न ज़ाया कीजिये। बल्कि आप किसी काम के पीछे लोगो की intension क्या होती है। उसे समझने का प्रयास कीजिये।
क्योंकि परमात्मा को presentation से ज़्यादा intention प्रिय है। अतः आप भी नेक इरादों से कोई काम कीजिये। न की स्वार्थ वश


☀️
Jealous नही बल्कि zealous रखकर आगे बढ़ियेगा।
📝अर्थात ईर्ष्या रखकर अपने व्यक्तित्व पर दाग न लगाएं। बल्कि आप  उत्साह और उमंग के साथ आगे बढे। यही आपको सफल विजेता बनाएगा। अतः अब आप समझदार है ,,आप तय कर सकते है, की
आपको क्या चुनना है,



☀️
सिर्फ पाने पर नही बल्कि देना भी सीखिए।
📝कई बार हम सोचते है, कि बस जहाँ से मिले ,जो भी मिले बस लेते रहे। पर किसी को कुछ बांटने का दिल नही होता। तो फिर आप विचार कीजिये मानव होकर भी हमने क्या किया???
क्योंकि मानव का काम है, मानवता की भलाई हेतु खुशियां फैलाना। ज्ञान और खुशियां बाटने से और बढ़ जाती है✨
इसे सदा याद रखिये
।👍




🌎
Note:- आशा है  की यह पोस्ट सभी जिंदादिल साथियो को ज़िंदगी मे नए रंग भरने के लिये प्रेरित करेगी।

📝भूलना नही
खुशिया बाटने से और बढ़ती है♥️✨
So

Keep smiling 😊
एंड
Keep sharing @raushan_raaz
👈

            🌻जय माता दी🌻

Comments

Popular posts from this blog

The Poem " विराट षड्यंत्र "

बिहार मतलब ❣️ हमारा

Poem: क्या तुम जानते हो ?