योद्धा है तू तूझे लड़ना पड़ेगा

 📝The Poem:

🔥योद्धा है तू तुझे लड़ना पड़ेगा...🔥



शूल कंटक से हालात कहूँ
या कहूँ मैं बाधाओं के तीखे नश्तर
अपने
विजयपथ के मध्य से
इन्हें चुनना पड़ेगा

हाँ योद्धा है तू
तुझे लड़ना पड़ेगा...


जटिल विषम सी परिस्थितियों में भी
धरकर धीरज को
पीड़ा का
गरल पान
तुम्हें पीना पड़ेगा

हाँ योद्धा है तू
तुझे लड़ना पड़ेगा...


तंज मिलेंगे तुमको और
ताने  भी हाज़िरी में होंगे
मौन व्रत रखकर
तब तुम्हें सब सहना पड़ेगा

हाँ योद्धा हूँ तू
तुझे लड़ना पड़ेगा...


मिलेगी नई चुनौतियां तुमको
नैतिक दुविधाओं से भी जब
"दो चार "तुम्हें होना पड़ेगा

हाँ योद्धा है तू
तुझे लड़ना पड़ेगा...


संकट खड़ा होगा जब
भावनाओं और कर्तव्य की राह में
तब मोह के रिश्तो को
पीछे तुझे छोड़ना पड़ेगा
हाँ योद्धा है तू

तुझे लड़ना पड़ेगा...


कसौटियां फिर आएंगी तुम्हें परखने को
मजबूत हौंसला भीतर तुमको
तब बहुत रखना पड़ेगा

हाँ योद्धा है तू
तुझे लड़ना पड़ेगा...


विश्वविजय कर सकने वाले
इन पानी के बुलबुलों से क्यों घबराता है
आस्था की पतवार थामकर
तुम्हें तो
जल प्रलय से भी निकलना पड़ेगा

हाँ योद्धा हूँ तू
तुझे तो लड़ना पड़ेगा....🔥
तुझे तो लड़ना पड़ेगा....🔥



                धन्यवाद
माध्यम:(raushan_raaz...



📝
शिक्षा:- प्यारे युवा साथियों यह कविता हमें  जीवन की हर परिस्थिति का सामना कर , उससे आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। बस हमें पिछले अनुभवों को जीवन में आत्मसात करते जाना है, ताकि हम इतने मजबूत हो सके। कि भविष्य में पुनः वही ठोकरें न खाएं✅
अतः सीखते रहे और बढ़ते रहे...

सदा याद रखें
सच्चा योद्धा कभी हारता नही है, क्योंकि वह अंतिम सांस तक लड़ता है। या तो जीतता है या फिर वीरों की भांति उच्च गति को प्राप्त होता है।
So Never Give Up...👍
Believe yourself
You can do it....



ओनली one शेयर For
Plus vibes...

                 
  🏐🏐🏐

Comments

Popular posts from this blog

The Poem " विराट षड्यंत्र "

चीजों में कुछ चीजें ✍️

बिहार मतलब ❣️ हमारा