हर बात याद रहती है ( Part -01)

 📝आखिर ऐसे कौनसे उपाय है जिनसे aspirant पढ़ा हुआ न भूले? अर्थात  तथ्यों को लंबे समय तक दिमाग मे कैसे रखे?♥️💫




प्यारे साथियों
सबसे पहले तो हमें यह समझना होगा। कि जो भी हम पढ़ते है वह सिर्फ हम ही भूलते है, या अन्यों के साथ भी ऐसा होता है?
तो यहाँ यह जानना ज़रूरी है कि लगभग सभी स्टूडेंट्स के साथ  ऐसा होता है।

हम जो भी पढ़ते है, उसका एक बहुत बड़ा भाग हम कुछ दिनों में ही भूल जाते है ।
यही तो हमारी मुश्किल है? और इसीका हमें समाधान करना है।

वैसे साथियों क्या सच में सबकुछ याद रखना इतना ज़रूरी है? क्या कई फ़िज़ूल और गैर जरूरी बातों को भूल जाना अच्छा नही? इस पर एक विचारक ने बहुत खूब लिखा है:-
कि बड़े बेचैन
रहते है वो लोग
जिन्हें

हर बात याद रहती है
🔥

अतः भूलना इतना बुरा भी नही है। क्योंकि हमारे जीवन में कई ऐसी घटनाएं होती है, जिन्हें हम याद नही रखना चाहते।

📝लेकिन हमारी कोशिश इतनी तो ज़रूर होनी चाहिये। कि हम अपने सिलेबस से जुड़ीं महत्वपूर्ण बातें याद रख सकने में कामयाब हो जाए। इन्हें
हम 3 मुख्य बिंदु के रूप में देख  सकते है:-


1) प्राथमिकता इस बात की हो। कि जो याद रखना ज़रूरी है वही याद रहे।

2)जब तक हमारा लक्ष्य प्राप्त न हो जाये तब तक वह ज्ञान हमारे मस्तिष्क में सुरक्षित हो।

3) साथ ही यह भी ज़रूरी है कि एग्जाम हॉल में वो Facts हमें याद आ जाएं। जो हमनें अपनी मेमोरी में दर्ज किये है। ताकि हम उसका बेस्ट यूटिलाइज कर सके✅

आगे हम इन्ही बिंदुओं के लिये जो आवश्यक सूत्र है, उसे समझने का प्रयास करेंगे। उससे पहले एक प्रश्न उतपन्न होता है कि
आखिर हम पढ़ा हुआ भूल कैसे जाते है?🤔

प्यारे मित्रों जब हम पढ़ाई से लंबे समय तक दूरी बना लेते है, या फिर पढ़ाई के साथ और अन्य काम कर रहे होते है,या फिर हम एक व्यवस्थित schedule को follow नही कर रहे होते है। तब इन सब कारणों की वजह से हमें भूलने की समस्या पैदा होने लगती है।

📝अब हम पढ़ाई से जुड़ी
हमारे मस्तिष्क के कार्य करने के तरीके को समझते है?


दोस्तों हमारा मस्तिष्क चीज़ों को अलग अलग तरीके से ग्रहण करता है। जैसे कुछ बातें हम पढ़कर याद करते है, कुछ हिस्सा सुनने से याद होता है। और कुछ भाग उनके चित्रों को देखकर याद हो जाता है।
हम जीवन में जो कुछ भी सीखते है। उसमें चित्रों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है।
मस्तिष्क तस्वीर के रूप में अधिक तथ्य लंबे समय तक  याद रख सकता है✅


मस्तिष्क में जो चित्र जितने गहरे है, उतने लंबे समय तक वह मेमोरी में दर्ज रहते है।
अतः हम तथ्यों को लंबे समय तक याद रखने के कुछ सूत्रों को समझ लेते है:-


(1)
चित्र का सिद्धांत:-
यह सिद्धांत हमारी study के दौरान हमसे Stability की डिमांड करता है। सरल अर्थों  में भाव यह है कि  किसी टॉपिक की पूरी जानकारी को चित्र रूप में समझ पाने के लिये धीरज से किसी विषय का अध्ययन करना ज़रूरी है। अतः स्थिर मन से इत्मीनान के साथ पढ़ाई करें।

उदाहरण:- जब ट्रेन स्टेशन पर स्थिर है तब हमें वहां की हर स्थिति स्पष्ट नज़र आती है, और याद रहती है चित्र रूप में। लेकिन जब यह ट्रेन किसी स्टेशन से बहुत तेज़ गुजरती है, तो ट्रेन के पास खड़े लोगो की भीड़ में कुछ स्पष्ट नज़र नही आता है।

बिल्कुल ऐसा ही होता है हमारे साथ। जब हम जल्दबाजी में टॉपिक को cover करने की कोशिश करते है। तो काफी कुछ miss हो जाता है। और उनकी क्लियर image नही बन पाने के कारण वे Facts Exam में याद नही आते है।

(2)
Interconnect करते हुये पढ़े:-
पढ़ाई के दौरान इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिये, कि जो टॉपिक हम पढ़ रहे है, वो किसी कर्रेंट की घटना से जुड़ा है या नही? या फिर हम उसे अन्य विषयों के साथ भी लिंक करके पढ़ सकते है। इससे हमें महत्वपूर्ण बिंदु जल्दी recall करने में सहायता मिलेगी।

उदाहरण:- फूल व माला ।
यदि कहीं फूल खो जाता है तो ढूंढना मुश्किल है। लेकिन माला यदि गुम हो जाती है, तो फूल की अपेक्षा उसे खोजना आसान होगा, क्योंकि उसमें अनेक फूल कनेक्ट है।
ठीक इसी तरह अकेला Fact हम miss कर सकते है। लेकिन जब उसे अलग अलग तरीक़े से लिंक कर लिया जाता है, तो उसे recall करना आसान होता है
...
               @raushan_raaz


                  🏐🏐🏐

Comments

Popular posts from this blog

The Poem " विराट षड्यंत्र "

बिहार मतलब ❣️ हमारा

Poem: क्या तुम जानते हो ?