हर बात याद रहती है ( Part - 03 )

 📝पढ़ा हुआ लंबे समय तक कैसे याद रखें?♥️✨



(पार्ट -3)

9)
Pomodoro challange:-
वास्तव में यह challange नही बल्कि Productivity बढ़ाने की cycle है।
इसके अनुसार हम अपनी कार्यक्षमता में सुधार के लिये 2 घण्टे का एक स्लॉट बनाए। और हर 25 minute के बाद 5 मिनट का ब्रेक ले। फिर पुनः इसी तरह आगे बढे। इस तरह 2 घण्टे का चक्र पूरा होने के बाद लगभग 30 मिनट का ब्रेक ज़रूर ले। इससे हमारा दिमाग थकता नही है, और उसकी working capacity बढ़ती चली जाती है✅
यह पढ़ाई के दौरान भी हम sitting Power बढ़ाने के लिये use कर सकते है..


10)
Retrieval Effect :-  तथ्यों को केवल बार बार पढ़ना नही है बल्कि उसके भीतर छिपे ज्ञान को बार बार Recall करना ही इसकीं मुख्य विशेषता है।

उदाहरण:- कोई भी टॉपिक पढ़े तब पहले उसे ध्यान से समझें। इसके बाद उसमें से जो प्रश्न बन सकते है उन पर विचार करे। इससे दिमाग ज़्यादा अच्छे से चीज़ों पर ग्रिप बनाये रखेगा।


11)
दीवारों पर शॉर्ट नोट्स लगा ले:- इससे यह फायदा होता है कि वह notes बार बार आँखों के सामने से गुजरते है। अतः उनकी छवि एकदम स्पष्ट हो जाती है।

12)
लिख लिखकर याद करे:- महत्वपूर्ण बिन्दु लंबे समय तक याद रखने के लिये,लिखना भी एक बेहतर तरीका है।इससे वे पॉइंट और लंबे समय तक मस्तिष्क में स्थिर हो जाते है✅

13) महत्वपूर्ण जानकारी रटने का प्रयास कम करें। समझने पर ही अधिक फोकस करें। तभी हम सही मायने में तैयारी कर रहे है।
अपने कार्यो के प्रति, study के प्रति
समर्पण का विकास करे..


14)
व्यायाम व साउंड sleep:-
इससे मस्तिष्क की क्षमता और मेमोरी पावर दोनो बढ़ती है। तथा स्वस्थ शरीर और एक मजबूत मन की स्थिति किसी भी लक्ष्य को achieve करने में सक्षम होती है।


15)
20/80 Rule:- विल्फ्रेडो पेरेटो का यह सिद्धांत या नियम कहता है, की हमारे प्रयासों के 20 प्रतिशत से  हमें परिणाम का 80 प्रतिशत प्राप्त होता है।
अतः हमें ध्यान से देखना होगा, की हमारी यह मेहनत का महत्वपूर्ण अंश किस दिशा में जा रहा है। अतः हमें जीवन मे और पढ़ाई के दौरान उन विषयों को प्राथमिकता देनी चाहिए जो सबसे ज़्यादा ज़रूरी है।



📝निष्कर्ष: यदि आप बताए गए महत्वपूर्ण सूत्रों में से यदि कुछ का भी ईमानदारी से पालन करते है। तो आपकी एकाग्रता और पढ़ने की क्षमता तो बढ़ेगी ही, साथ ही साथ हम पढ़ा हुआ भी लंबे समय तक याद रख सकेंगे।

यह जानकारी प्रत्येक student के लिये बहुत ज़रूरी है।

अतः ओनली ONE share For BESt vibes😊
(तीनो पार्ट)


                   🏐
🏐🏐 @raushan_raaz

Comments

Popular posts from this blog

The Poem " विराट षड्यंत्र "

बिहार मतलब ❣️ हमारा

Poem: क्या तुम जानते हो ?