The Poem : राखी सिर्फ कोई धागा नही♥️
📝THE POEM:-
राखी सिर्फ कोई धागा नही♥️✨राखी सिर्फ कोई धागा नही
ये तो भाई बहन का प्यार है
जिसके बिना तो,
ये सारी दुनिया ही बेकार है
राखी सिर्फ कोई डोर नही
बल्कि विश्वास की नई भोर है,,
जिसके कारण,,,भाई बहन कि ज़िंदगी
रोशन होती चारो ओर है...
रक्षाबंधन त्योहार,पर प्यारी बहना ,
भाई को तिलक लगाती है
मन ही मन वो भाई को अपने
हर नारी का
सम्मान करते हुए देखना चाहती है...
भाई भी भोला भाला सा,,,
मन ही मन ये कहता है,
जेब खाली है आज मेरी पर
सदा खुश रहे,तू
दिल यही दुआ देता है...
राखी सिर्फ त्योहार नही
एहसासों का मेला है
पूछो उससे जिसकी बहन बिछड़ गयी
वो कितना अकेला है..
⚪️आओ हम अब
अपने दिल पर वार करे
अब नही खाना सिर्फ घेवर
ये ठोस इनकार करे..
रेप हुआ,कभी जिसका,,,
वो भी तो किसी कि बहना होगी,
लुटा जिसके आभूषणों को
वो भी
किसी भाई के दिल का गहना होगी✅
जिसने नोचा उसकी अस्मत को
आखिर वो भी
किसी बहन का भाई होगा
कौन बहन ये चाहेगी,,कि
उसके घर मे
आबरू का कसाई होगा..🔥
राखी बंधेगी इस बार भी,बेशक
पर हर बहन को भाई से
ये वचन लेना होगा
न लूटने देंगे किसी बहना कि अस्मत
ये वादा हर भाई को अब देना होगा
जितना नाज़ो से तुमने
अपनी बहन को पाला,,,
जितनी दुलार और मासूमियत से
उसको सम्भाला,,,,
कुछ यूं ही,,अब
हर लड़की को समझना होगा,,,
📝सच मे भैया प्यारे
तभी तो ये
रक्षाबंधन अपना होगा♥️✨
तभी तो ये
ये रक्षाबंधन अपना होगा♥️✨
धन्यवाद😊
माध्यम:- रौशन राज ..
➡️शिक्षा :- प्यारे युवा साथियों रक्षाबंधन एक बहुत पवित्र त्योहार है, यदि इसकीं गहराई को समझा जाए। तो समाज मे, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों में कमी आएगी और युवाओं का चरित्र भी सुदृढ़ होगा। सिर्फ एक इंसान को यह शेयर कीजिये।
🎖️यदि आपका सिर्फ एक शेयर
एक भाई के मन को सही राह पर लाता है। समाज की किसी बहन की रक्षा करता है।
तो यह हमारे प्यारे भारत देश की बहनो को बहुत बड़ा तोहफा होगा....👌
📝 so ओनली one शेयर For Pure वाइब्स...
🏐🏐🏐
Comments
Post a Comment